AC advisor

Power Expert India · AC Advisor

सही AC कितने टन का? — अपने ज़िले के हिसाब से जानें

हर शहर का तापमान, नमी और गर्मी अलग होती है, इसलिए एक ही AC हर जगह एक जैसा काम नहीं करता. नीचे अपने ज़िले के असली summer climate data के आधार पर सही AC size, अनुमानित यूनिट और बिजली खर्च समझें.

स्वतंत्र मार्गदर्शन कोई brand promotion नहीं ज़िला-स्तरीय climate data

भारत में सही AC चुनना सिर्फ कमरे के आकार पर निर्भर नहीं करता. दिल्ली, चेन्नई, जयपुर और गुवाहाटी — हर जगह गर्मी और नमी का स्तर अलग है, और यही तय करता है कि आपके कमरे को असल में कितनी cooling चाहिए. Power Expert India का AC Advisor आपके ज़िले के पिछले सालों के summer temperature, humidity और heat index को आपके कमरे के प्रकार, floor और धूप के साथ जोड़कर बताता है कि आपके लिए 1 टन, 1.5 टन या 2 टन का AC सही रहेगा.

यह tool पूरी तरह मुफ़्त है और किसी AC company या brand से जुड़ा नहीं है. यहाँ दी गई सलाह सिर्फ़ आपके ज़िले के summer climate और आपकी ज़रूरत पर आधारित है — ताकि आप बिना किसी दबाव के अपने घर के लिए सही और किफ़ायती फैसला ले सकें.

यह कैसे काम करता है

1 अपना ज़िला चुनें

राज्य और ज़िला चुनते ही आपके इलाके का summer cooling demand जुड़ जाता है.

2 कमरे की जानकारी दें

कमरे का प्रकार, floor, धूप और रोज़ चलाने का समय बताएं.

3 सटीक सुझाव पाएं

सही AC size, महीने की यूनिट और अनुमानित बिजली बिल — सब एक साथ.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरे कमरे के लिए कितने टन का AC सही है?

आम तौर पर छोटे बेडरूम के लिए 1 टन, मध्यम कमरे के लिए 1.5 टन और बड़े कमरे या लिविंग रूम के लिए 2 टन का AC सही रहता है. लेकिन सही आकार आपके ज़िले की गर्मी, नमी, floor और धूप पर भी निर्भर करता है — ऊपर दिया tool यही हिसाब लगाकर बताता है.

क्या एक ही AC हर शहर में एक जैसा चलता है?

नहीं. ज्यादा नमी या ज्यादा गर्मी वाले ज़िलों में AC पर भार बढ़ जाता है, इसलिए वहाँ थोड़े बड़े AC की ज़रूरत पड़ सकती है. इसीलिए यह tool आपके ज़िले का summer climate data इस्तेमाल करता है, सिर्फ़ कमरे का आकार नहीं.

बिजली बिल का अनुमान कैसे निकाला जाता है?

AC की अनुमानित बिजली खपत (वॉट) को आपके रोज़ के उपयोग घंटों और महीने के दिनों से गुणा करके यूनिट निकाली जाती है, फिर आपके राज्य की प्रति-यूनिट दर से गुणा करके अनुमानित मासिक खर्च दिखाया जाता है.

Scroll to Top